Saturday, June 29, 2019

Strike on strike in protest against central government's decision, shops shut shop across the state

On Friday, drug trade was closed across the state in protest against the compulsory registration of drugs from a drug manufacturer to a seller on the drug portal. All drug dealers in district and district headquarters protest protest by protesting



The call has been called by All India Organization of Chemists and Drugists. UP federation guardian Giriraj Rastogi and spokesman Vikas Rastogi said that the central government is registering the registration for drug maker, CNF agent and stockists on drug portals.

No registration will be allowed for sale without registration. Retailers have to upload the doctor's form on the website, only then they can give medicine to anyone. Also, the bill of medicines has to be uploaded. Bulk traders have to upload invoice. These rules are completely justified.

Where there is no facility of internet, traders there will be the most difficult. Drug merchants would not tolerate such rules. The officials of the health ministry were interviewed, but there was no reply from there. After this the decision has been taken to close the state and the country.

For more information Best Advisory Company in Indore

Friday, June 28, 2019

SEBI ने जारी किए निर्देश, म्यूचुअल फंड और गिरवी शेयरों पर कसी नकेल

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को नए प्रावधानों की व्यवस्था की है। ऐसा संपत्ति प्रबंधन करने वाली कुछ शीर्ष कंपनियों में तरलता के संकट के मद्देनजर किया गया। 


सेबी ने दिए निर्देश

सेबी के नियमों में तरल योजनाएं पेश कर रहे म्यूचुअल फंड के लिए नकदी और सरकारी प्रतिभूतियों जैसी तरल संपत्तियों में अपने धन का कम से कम 20 फीसदी निवेश अनिवार्य करना और शेयर गिरवी रख कर धन लेने वाली कंपनियों के साथ यथास्थिति बनाए रखने का कोई करार करने पर पाबंदी शामिल है।

लिखित रूप से बतानी होगी वजह 

इस संदर्भ में सेबी ने कहा है कि यदि बंधक या गिरवी रखे शेयरों का आंकड़ा कंपनी की शेयर इक्विटी पूंजी के 20 फीसदी को पार कर जाता है, तो प्रवर्तकों को इसकी लिखित रूप से वजह बतानी होगी। 

प्रौद्योगिकी कंपनियों पर लागू होगा यह नियम

सेबी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी नए निर्देशों में नियामक ने कहा है कि शेयरों पर किसी तरह की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष देनदारी होने पर उन्हें बंधक शेयर माना जाएगा। सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने बोर्ड की बैठक के बाद कहा कि नई व्यवस्था के तहत उत्कृष्ट मताधिकार वाले शेयर जारी करने वाली कंपनियों को सूचीबद्धता के लिए सिर्फ सामान्य शेयर जारी करने की मंजूरी दी जा सकती है। त्यागी ने कहा कि नए नियम सिर्फ प्रौद्योगिकी कंपनियों पर लागू होंगे। 

मताधिकार वाले शेयरों को कराना होगा सूचीबद्ध 

सेबी ने कहा कि आईपीओ आ जाने के बाद उत्कृष्ट मताधिकार वाले शेयरों को भी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराना होगा। हालांकि आईपीओ के बाद उत्कृष्ट मताधिकार वाले शेयरों को अगले पांच साल तक सामान्य शेयरों में नहीं बदला जा सकता है। प्रवर्तकों के पास रखे उत्कृष्ट मताधिकार वाले शेयरों को न तो हस्तांतरित किया जा सकता है और न ही इन्हें गिरवी रखा जा सकता है। 

For more stock Information Best advisory company in Indore 


Thursday, June 27, 2019

सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, 39,500 के पार पहुंचा सेंसेक्स



दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 5.67 अंकों की गिरावट के साथ 39586.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी छह अंकों की गिरावट के बाद 11841.50 के स्तर पर बंद हुआ। 


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दूसरे कारोबारी दिन एम एंड एम, टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग और भारती इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और यूपीएल के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन ऑटो हरे निशान पर बंद हुआ। वहीं एनर्जी, मेटल और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 74.75 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 39666.83 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.90 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 11869.40 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 157.14 अंकों की बढ़त के साथ 39592.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51 अंकों की बढ़त के बाद 11847.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

इसलिए आई गिरावट

कारोबारियों के अनुसार मुख्य रूप से सटोरियों के सौदा कम किए जाने से वायदा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,407.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा कारोबार में चांदी 237 रुपये टूटी

कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी 237 रुपये टूटकर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी 237 रुपये यानी 0.63 फीसदी गिरकर 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 10,708 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 248 रुपये यानी 0.65 फीसदी घटकर 38,146 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 11,109 लॉट का कारोबार हुआ। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 0.72 फीसदी गिरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.72 फीसदी गिरकर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Tuesday, June 25, 2019

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, निफ्टी 11,600 के पार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 137.85 अंकों की गिरावट के बाद 38985.11 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.50 अंकों की गिरावट के साथ 11658.20 के स्तर पर खुला।


 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, एम एंड एम, भारती एयरटेल और ओएनजीसी के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, यस बैंक, जी एंटरटेनमेंट, इंडसइंड बैंक और इंडियाबुल्स हाउसिंग के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एनर्जी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मेटल, ऑटो, बैंक, आईटी और एफएमसीजी शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 106.72 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39229.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 2.10 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद ये 11697.60 के स्तर पर था। 

69.32 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.32 के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को रुपया 69.35 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को सपाट स्तर पर खुला था बाजार

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6.65 अंक गिरा था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.10 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39187.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11735.20 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 71.53 अंकों की गिरावट के साथ 39122.96 के 

स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.40 अंकों की गिरावट के बाद 11699.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

For more stock Information  click here

Monday, June 24, 2019

वाहन मालिक अब दो हिस्सों में खरीद सकेंगे बीमा

आगामी एक सितंबर से साधारण बीमा कंपनियां वाहनों को भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं, तोड़फोड़ और दंगे जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान के लिए अलग से बीमा कवर उपलब्ध कराएंगी। इस संबंध में बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ‘ओन डैमेज’ कवर वाली पॉलिसी खरीदना वैकल्पिक हो जाएगा यानी वाहन मालिकों को थर्ड पार्टी एवं ‘ओन डैमेज’ बीमा अनिवार्य रूप से एक साथ नहीं खरीदनी पड़ेगी।


भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के सकुर्लर के मुताबिक, बीमा कंपनियों को एक सितंबर, 2019 से नई और पुरानी कारों एवं दोपहिया वाहनों के लिए सालाना ‘ओन डैमेज’ कवर वाली पॉलिसी पेश करनी होगी। इसमें बीमाधारक के कहने पर आग और चोरी के नुकसान को भी कवर किया जा सकता है। 

इरडा के मुताबिक, बीमा कंपनियां अलग-अलग ‘ओन डैमेज’ और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के अलावा इनके एक साथ पैकेज भी उपलब्ध करा सकेंगी। हालांकि, कंपनियों को लंबी अवधि के लिए ‘ओन डैमेज’ कवर वाली पॉलिसी लाने की अनुमति नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद इरडा ने अपने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए यह जानकारी दी है।



नई कंपनी से भी खरीद सकेंगे बीमा

इरडा के अनुसार, वाहन मालिक एक सितंबर या इसके बाद समाप्त हो रही बीमा के लिए ‘ओन डैमेज’ का सालाना नवीनीकरण अपनी मौजदा या नई बीमा कंपनी से करा सकेंगे। लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है। बीमा कंपनियां किसी वाहन का ‘ओन डैमेज’ बीमा तभी कर सकेंगी, जब उसका थर्ड पार्टी इंश्योरेंस या तो पहले से हो या फिर ‘ओन डैमेज’ के साथ खरीदा जा रहा हो। अकेले ‘ओन डैमेज’ बीमा खरीदने पर उसकी कीमत वही रहेगी, जो थर्ड पार्टी के साथ पैकेज ऑफर में ‘ओन डैमेज’ बीमा की होगी।

मिल गया जरूरी स्पष्टीकरण

बजाज अलियांज इंश्योरेंस के कंपनी सेक्रेटरी एवं अनुपालन अधिकारी ओंकार कोठारी का कहना है कि इरडा के इस आदेश से ‘ओन डैमेज’ बीमा की शर्तों, कीमत और अवधि को लेकर जरूरी स्पष्टीकरण मिल गया है। बीमा कंपनियों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे ‘ओन डैमेज’ बीमा तभी दें, जब वाहन के लिए पहले से थर्ड पार्टी बीमा लिया गया हो या फिर ओन डैमेज के साथ खरीदी जा रही हो। इसके अलावा कंपनियों को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के विवरण का भी उल्लेख करना होगा।

क्या होता है ओन डैमेज बीमा

ओन डैमेज बीमा के तहत वाहन के भूकंप एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं, तोड़फोड़, आगजनी और दंगे जैसी घटनाओं में क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वाहन मालिक को बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा वाहन के चोरी होने पर भी वाहन मालिक को इसके तहत सुरक्षा मिलती है।

Friday, June 21, 2019

शेयरधारकों के वित्तीय कंपनी आईएलएंडएफएस ने 5 हजार करोड़ किए गबन

करीब 91 हजार करोड़ रुपये के बकाए में फंसे आईएलएंडएफएस समूह में शेयरधारकों के हितों को हर तरीके से नुकसान पहुंचाया गया। अकेले समूह की वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी आइफिन ने शेयरधारकों के फंड से करीब 5 हजार करोड़ रुपये का मनी लान्ड्रिंग के जरिए गबन करने के सबूत मिले हैं और जांच जारी होने के कारण यह रकम अभी और बढ़ सकती है। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से बृहस्पतिवार को विशेष पीएमएलए अदालत को दी गई।



ईडी ने अदालत के सामने बृहस्पतिवार को रिमांड याचिका पेश की, जिसमें बुधवार को गिरफ्तार किए गए आइफिन के पूर्व संयुक्त प्रबंध निदेशक अरुण साहा और समूह की एक अन्य कंपनी आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स के प्रबंध निदेशक रामचंद करुणाकरण से पूछताछ अधूरी रहने की जानकारी दी गई। अदालत ने इन दोनों अधिकारियों को अगले मंगलवार यानी 25 जून तक ईडी के रिमांड पर सौंप दिया है। 

याचिका में ईडी ने दावा किया कि आईएलएंडएफएस समूह को उसके निदेशक ‘निजी जागीर’ की तरह चला रहे थे। निदेशकों ने समूह की कंपनियों की बेहतर क्रेडिट रेटिंग सुनिश्चित करने और बोनस जैसे इन्सेन्टिव लेने के लिए उनके टर्नओवर को बढ़ाकर दिखाने की कोशिश की। ईडी ने कहा, गलत तरीके से कर्ज बांटने और थर्ड पार्टी के जरिए पैसे का हेरफेर करने के कारण ही आईएलएंडएफएस करीब 91 हजार करोड़ रुपये के बकाए में फंसी है। 

232 कंपनियों का था जटिल जाल

ईडी ने दावा किया है कि निदेशकों की समिति ने फर्जी तरीके से टर्नओवर और लाभ बढ़ा हुआ दिखाकर निवेशकों से पैसा लेने के लिए समूह में 232 कंपनियों का एक जटिल जाल फैला रखा था। ईडी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए साहा व करुणाकरण और अन्य निदेशकों आर. पार्थसारथी, रमेश बावा, हरिशंकरन, विभाव कपूर व शहजाद दलाल की मौजूदगी वाले प्रबंधन बोर्ड द्वारा लापरवाही दिखाते हुए पूरे समूह के वित्त व रणनीति जैसे तमाम अहम मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज करने की बात भी जांच में सामने आई है।

For more information Best Advisory Company in Indore

Thursday, June 20, 2019

D-Street Buzz: Nifty Pharma outperforms led by Piramal Enterprises; Jain Irrigation zooms 18%



868 stocks advanced and 855 declined while 369 remained unchanged on the NSE. On the BSE, 1136 stocks advanced, 1159 declined and 127 remained unchanged.



Benchmark indices are trading on a positive note and have extended the morning gains with Nifty up 62 points and is trading at 11,754 while the Sensex jumped 226 points and is trading at 39,338 level.

Nifty Pharma is the outperforming sector, up over 2 percent led by Piramal Enterprises which jumped 7 percent followed by Aurobindo Pharma, Divis Labs, Sun Pharma, Glenmark Pharma, Lupin and Cipla.
From the metal space, the top gainers are JSW Steel, Jindal Steel & Power, Hindalco Industries, SAIL, NALCO, Hindustan Zinc and Hindustan Copper.
Selective FMCG stocks are trading in the red, the top losers are Emami, Britannia Industries, Colgate Palmolive, Hindustan Unilever and ITC
From the BSE midcap space, the top gainers are Reliance Power, Reliance Infra, Reliance Capital, DHFL, Exide Industries and Sun TV Network while the top losers are Emami, Central Bank of India, Tata Communications and KIOCL.
The top smallcap gainers are Jet Airways which zoomed 23 percent followed by Jain Irrigation Systems, Suzlon Energy and VIP Clothing while the top losers are Kwality, JP Associates, KSK, Pokrana and Ballarpur Industries.
India VIX is down 2.85 percent and is trading at 14.31 levels.
The top gainers from the NSE include Indiabulls Housing Finance, YES Bank, IndusInd Bank, Cipla and Sun Pharma while the top losers are UPL, Adani Ports, Wipro, Tech Mahindra and Britannia Industries.
The most active stocks are Indiabulls Housing Finance, YES Bank, IndusInd Bank, UPL and HDFC.
474 stocks have hit 52-week low on BSE including Jet Airways, Opto Circuits, Kwality, JP Associates, Reliance Home Finance, SREI Infra, HCL Infosystems, HEG, HDIL, Manpasand Beverages, Mercator, Eros Media, Punj Lloyd, Mcleod Russel, Reliance Communications, IRB Infra, Wockhardt, Emami, Zee Media, TV Today, Dolphin Offshore and Alembic Pharma among others.
868 stocks advanced and 855 declined while 369 remained unchanged on the NSE. On the BSE, 1136 stocks advanced, 1159 declined and 127 remained unchanged.